20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghशिक्षक दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग में उत्सव, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों...

शिक्षक दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग में उत्सव, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

हजारीबाग, 10 सितंबर।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) के राजनीति विज्ञान विभाग में बुधवार को विशेष आयोजन कर शिक्षक दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विभाग के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की पहल पर आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर गुरु-शिष्य परंपरा को नई ऊँचाई दी।

डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और आदर्श शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

केक काटकर मनाया गया दिवस

छात्रों के आग्रह पर शिक्षकों ने केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिवस मनाया और आपस में केक खिलाकर शिक्षक-विद्यार्थी संबंध की आत्मीयता को और मजबूत किया।

शिक्षकों और शोधार्थियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. मार्गरेट लकड़ा, प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह तथा चतरा महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एलविन बाक्सला को विद्यार्थियों ने सम्मान अर्पित किया।
साथ ही विभाग के यूजीसी जेआरएफ और एसआरएफ शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, कैलाश कुमार यादव, विकास कुमार रवि और प्रतीक कुमार सहित विभागीय सहायक अनजन लकड़ा का भी सम्मान किया गया।

अवकाश के कारण बदली गई तारीख

गौरतलब है कि 5 सितंबर को अवकाश होने की वजह से शिक्षक दिवस का यह आयोजन बुधवार को किया गया।

News – Vijay Chaudhary


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading