24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभाजपा ने की सूर्या हांसदा मौत मामले की CBI जांच की मांग,...

भाजपा ने की सूर्या हांसदा मौत मामले की CBI जांच की मांग, गुमला में रिम्स-2 बनाने पर दिया जोर

गुमला, 11 सितम्बर 2025।
गुमला जिला के रायडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रायडीह मंडल की ओर से धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कर्मपाल सिंह ने की, जबकि नेतृत्व जिला अध्यक्ष विनय लाल ने संभाला।

सूर्या हांसदा की मौत पर उठी सीबीआई जांच की मांग

प्रदर्शनकारियों ने आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि “यह घटना आदिवासी समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है और इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच अनिवार्य है।”

गुमला में रिम्स-2 निर्माण पर जोर

भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्थापना आदिवासियों की खेती योग्य जमीन पर नहीं होनी चाहिए। इसके बजाय गुमला जिला में इसे विकसित किया जाए, ताकि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सीमा से लगे गरीब व जरूरतमंद मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधा मिल सके।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

इस मौके पर रायडीह मंडल के कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading