21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में धान बीज उत्पादन कार्यक्रम का निरीक्षण, किसानों को मिला तकनीकी...

गुमला में धान बीज उत्पादन कार्यक्रम का निरीक्षण, किसानों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन

गुमला। कृषि विज्ञान केंद्र, विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित धान बीज उत्पादन कार्यक्रम का शुक्रवार को अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों की टीम ने निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रक्षेत्रों में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना और आधुनिक तकनीक से खेती को बढ़ावा देना है।

विभिन्न प्रक्षेत्रों में बीज उत्पादन

केंद्र के भरनो फार्म में धान की किस्म CR DHAN-320 का प्रजनन कर आधार बीज तैयार किया जा रहा है। वहीं सालमनवा टोली प्रक्षेत्र में स्वर्ण श्रेया किस्म का आधार बीज उत्पादन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, गुमला प्रखंड के काशी टोली गांव में किस्म MTU-1010 का बीज उत्पादन आधार-I से आधार-II स्तर पर लगभग छह हेक्टेयर भूमि में वर्ष 2025-26 के लिए किया जा रहा है। इसी तरह हापामुनि और घाघरा प्रखंड में भी यह कार्य प्रगति पर है।

अधिकारियों ने की समीक्षा

निरीक्षण टीम में भूमि संरक्षण पदाधिकारी सह बीज प्रमाणन पदाधिकारी आशीष प्रताप, उद्यान विभाग के अधिकारी दीपक कुमार सिंह, मृदा वैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार वैश्य तथा बीज उत्पादक किसान भरत कुमार मिश्रा और सुखराम उरांव मौजूद रहे। अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने खेतों में जाकर बीज उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला बीज उपलब्ध कराया जा सके।

किसानों को मिले निर्देश

अधिकारियों ने किसानों से कहा कि निर्धारित मानकों का पालन करते हुए बीज उत्पादन करें, ताकि अगले वर्ष किसानों को बेहतर और प्रमाणित बीज उपलब्ध हो सके। साथ ही, वैज्ञानिकों ने मृदा स्वास्थ्य, सिंचाई प्रबंधन और रोग-कीट नियंत्रण से संबंधित सुझाव भी दिए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading