31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में “स्वच्छोत्सव” का आगाज़: सफाई अभियान, शपथ और वृक्षारोपण से दी...

गुमला में “स्वच्छोत्सव” का आगाज़: सफाई अभियान, शपथ और वृक्षारोपण से दी स्वच्छता का संदेश

गुमला। राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत सोमवार को गुमला जिले में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मियों ने मिलकर सफाई अभियान, वृक्षारोपण और स्वच्छता शपथ के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया।

देशव्यापी अभियान में गुमला की भागीदारी

गौरतलब है कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान पूरे देश में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुमला जिला प्रशासन भी जनसहभागिता को बढ़ावा देने और लोगों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने के लिए लगातार गतिविधियाँ चला रहा है।

अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा, सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, जिला समन्वयक और प्रमंडल के अन्य कर्मी मौजूद रहे। सभी ने परिसर की सफाई की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

स्वच्छता शपथ और जागरूकता

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। शपथ में प्रतिदिन सफाई को अपनाने, प्लास्टिक और कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading