36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन छापेमारी, कई दुकानों से...

गुमला में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सघन छापेमारी, कई दुकानों से लिए गए खाद्य नमूने, एक्सपायरी सामग्री की बिक्री पर रोक

गुमला :- गुमला उपायुक्त , प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पिछले कई दिनों से सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त को यह शिकायतें मिल रही थीं कि शहरी क्षेत्र के कुछ दुकानों द्वारा एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों एवं खराब गुणवत्ता वाली वस्तुओं की बिक्री की जा रही है। इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी और उनकी टीम द्वारा लगातार जिले के प्रमुख दुकानों, नामी प्रतिष्ठानों तथा सड़क किनारे खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में अब तक दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया गया है और जहां भी एक्सपायरी या खराब खाद्य सामग्री पाई गई, वहां तुरंत रोक लगाई गई है। कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया तथा कुछ के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्रवाई की गई है। इससे जिले में एक सकारात्मक माहौल बना है, दुकानदार अब अधिक सावधानी बरत रहे हैं और ग्राहक भी खाद्य सामग्री खरीदने के पहले उसकी एक्सपायरी तिथि अवश्य देख रहे हैं। यह परिवर्तन जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

इसी कड़ी में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा कई प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरेंद्र होटल एवं मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना लिया गया, वहीं साबू फ्लोर मिल्स, मेन रोड से हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया। न्यूवा लाल रिसॉर्ट और सिंह जी का ढाबा का भी निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार श्रीलक्ष्मी सुपर मार्केट, आर मार्ट तथा साहू नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड स्थित तीन दुकानों से सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत अर्थदंड वसूला गया। इसके साथ ही द्वारिका प्रसाद शर्मा, होटल चूल्हानी, कार्तिक मिष्ठान, सुधीर स्टोर तथा प्रकाश होटल का निरीक्षण किया गया, और प्रकाश होटल से रसगुल्ले का नमूना लिया गया।

जांच के दौरान लिए गए सभी नमूनों को विधि अनुसार प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का अभियान आगे भी जिले में लगातार जारी रहेगा।

जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को जागरूक करना और दुकानदारों को यह सख्त संदेश देना है कि खराब एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्रियों की बिक्री किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। अधिकांश बीमारियां मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के सेवन से ही उत्पन्न होती हैं, ऐसे में यदि जनता जागरूक नहीं रहेगी तो दुकानदार भी लापरवाह होकर असुरक्षित सामग्री बेचने से नहीं हिचकेंगे। प्रशासन चाहता है कि जिले के हर नागरिक का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे और लोग जहां तक संभव हो, केवल शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही सेवन करें। यही इस अभियान का असली और मुख्य उद्देश्य हैं, और जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

[aplbcp product_list=4]


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading