20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरक्तदान महादान : गुमला जिले के सभी प्रखंडों में तिथिवार रक्तदान शिविर...

रक्तदान महादान : गुमला जिले के सभी प्रखंडों में तिथिवार रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

उपायुक्त ने जिलेवासियों से मानवता के लिए रक्तदान करने की अपील की

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के प्रत्येक प्रखंड में तिथिवार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त गुमला ने नागरिकों से अपील की है कि वे मानवता के हित में आगे बढ़कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान प्रदान करने में योगदान दें।

जिले में आगामी रक्तदान शिविर 8 अक्टूबर 2025 को कामडारा, 9 अक्टूबर 2025 को जारी, 11 अक्टूबर 2025 को सदर प्रखंड गुमला, 13 अक्टूबर 2025 को भरनो, 14 अक्टूबर 2025 को विशुनपुर, 15 अक्टूबर 2025 को पालकोट, 16 अक्टूबर 2025 को सिसई, 17 अक्टूबर 2025 को चैनपुर, 18 अक्टूबर 2025 को रायडीह, 23 अक्टूबर 2025 को बसिया, 24 अक्टूबर 2025 को घाघरा तथा 25 अक्टूबर 2025 को डुमरी प्रखंड में आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक श्रेष्ठ माध्यम है। नियमित रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाता है, बल्कि रक्तदाताओं के लिए भी फायदेमंद है। रक्तदान से शरीर में नए रक्त कणों का निर्माण होता है, रक्तसंचार बेहतर बनता है, हृदय स्वस्थ रहता है और इससे सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वस्थ रहने पर बिना किसी संकोच के रक्तदान शिविर में भाग लें और समाज के इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।रक्तदान करने से न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन मिलता है, बल्कि इससे सामाजिक एकता और सहानुभूति की भावना का प्रसार भी होता है। किसी भी संकट या आपातकालीन परिस्थिति में रक्त की उपलब्धता मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच का फर्क हो सकती है।

जिला प्रशासन गुमला सभी स्वस्थ नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे तय तिथियों पर अपने-अपने प्रखंडों के शिविरों में पहुँचकर स्वेच्छा से रक्तदान करें। रक्तदान महादान है और इसके जरिये हम सभी मिलकर समाज की सेवा और मानवता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिलेवासियों का सहयोग इस अभियान को सफल बना सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading