20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला मात्स्यिकी महाविद्यालय में पांच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, प्रशिक्षणार्थियों...

गुमला मात्स्यिकी महाविद्यालय में पांच दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र एवं मानदेय

गुमला : – झारखंड सरकार, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा गुमला मात्स्यिकी महाविद्यालय, गुमला में दिनांक 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक पांच दिवसीय विशेष आवासीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुमला एवं सिमडेगा जिले के कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंतिम दिन दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण मानदेय एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मत्स्य प्रभाग के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा मत्स्य उत्पादन, प्रबंधन, संरक्षण एवं विपणन संबंधी नवीन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार की ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ, जिससे स्थानीय मत्स्यपालक लाभान्वित होंगे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading