20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeSport‘रांची स्पीक्स’ जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न — 40 नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई वाक्पटुता...

‘रांची स्पीक्स’ जिलास्तरीय प्रतियोगिता संपन्न — 40 नन्हे प्रतिभागियों ने दिखाई वाक्पटुता और आत्मविश्वास

अगले वर्ष से होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

रांची : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बरियातू सभागार में आज ‘रांची स्पीक्स’ जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से चयनित कक्षा 1 से 8 के 40 छात्र-छात्राओं ने समसामयिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण देकर उपस्थित लोगों का दिल जीता।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घोषणा की कि अगले वर्ष से इस प्रतियोगिता का आयोजन राज्य स्तर पर होगा। उन्होंने प्राथमिक समूह (कक्षा 1-5) के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथियों में श्री सचिदानंद दि. तिग्गा, श्री प्रदीप कुमार चौबे, श्रीमती नीलम आइलिन टोप्पो, श्री विनय कुमार और सुश्री जूही रानी शामिल रहे। इन सभी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उच्च समूह (कक्षा 6-8) के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के प्रणेता एवं मुख्य संयोजक श्री बादल राज, DSE रांची ने ‘रांची स्पीक्स’ की सितंबर 2024 से सितंबर 2025 की गौरवशाली यात्रा की उपलब्धियां और नवाचार पीपीटी व वीडियो के माध्यम से साझा किए।

विजेता सूची

कक्षा 1-5 वर्ग:

  1. प्रथम — अंकिता कुमारी (मध्य विद्यालय, डिबडीह)

  2. द्वितीय — शशि लोहरा (RCP स्कूल, मूरतो, चान्हो)

  3. तृतीय — निर्मला कच्छप (मध्य विद्यालय, IDD)

कक्षा 6-8 वर्ग:

  1. प्रथम — राजवीर सिंह (मध्य विद्यालय, झखराटांड़, रातू)

  2. द्वितीय — अनुष्का परवीन (मध्य विद्यालय, कोल्याकाडु, कांके)

  3. तृतीय — होलिका कुमारी (झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, राहे)

आयोजन टीम

जूरी में डॉ. अद्वैत चैतन्य, श्रीमती नीलाक्षी वाजपेयी और श्री ध्रुव पांडेय उपस्थित रहे। संचालन श्री अशोक प्रसाद सिंह और श्रीमती प्रीति मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती जया प्रभा ने दिया। आयोजन में रांची जिले के सभी प्रधानाध्यापक, प्रखंड एवं विद्यालय नोडल शिक्षक, अभिभावक, और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू के प्रिंसिपल श्री दीपक कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Desk 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading