28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में जिला आयुष समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण...

गुमला में जिला आयुष समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित — 539 लोग हुए लाभान्वित

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रसार एवं आमजन के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु 11 अक्टूबर 2025 को जिला आयुष समिति, गुमला द्वारा विभिन्न आयुष ग्रामोंपतराटोली, खीराखाड़, भलमण्डा, टोटो, आंजन और करौन्दी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किए गए।

स्वास्थ्य लाभ और परामर्श

इन शिविरों में कुल 539 रोगियों की जांच की गई और सभी को आवश्यक आयुष औषधियाँ निःशुल्क प्रदान की गईं।
आयुष चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने रोगियों को उचित स्वास्थ्य परामर्श, खानपान और जीवनशैली सुधार से जुड़ी जानकारी दी।

उद्देश्य और जनहित पहल

आयुष विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष चिकित्सा प्रणाली को बढ़ावा देना और नागरिकों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
विभाग ने कहा कि ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाएगा ताकि ग्रामीण जनता स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सहभागी बन सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading