28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड प्रार्थना महोत्सव संपन्न — “अपने विश्वास को प्रकट करें और परमेश्वर...

झारखंड प्रार्थना महोत्सव संपन्न — “अपने विश्वास को प्रकट करें और परमेश्वर से चंगाई प्राप्त करें” : एपोस्टल अंकित सजवान

गुमला : झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन केंद्रीय समिति, रांची एवं गुमला जिला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय झारखंड प्रार्थना महोत्सव का रविवार को गुमला हवाई अड्डा मैदान में भव्य समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह आयोजन आस्था, प्रेम और एकता का संदेश देने वाला साबित हुआ।

मुख्य वक्ता का संदेश

मुख्य वक्ता एपोस्टल अंकित सजवान ने कहा कि “विश्वास के माध्यम से ही हम परमेश्वर को प्रसन्न कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार लोग परिस्थितियों से भयभीत होकर नकारात्मक बातें स्वीकार कर लेते हैं, परंतु परमेश्वर चाहता है कि हम वचन में जीना सीखें और अपने जीवन में उसे प्रकट करें।
उन्होंने कहा, “परमेश्वर का कोई धर्म नहीं होता, वह समस्त मानवता से प्रेम करता है। जब प्रभु यीशु हमारे जीवन के केंद्र बनते हैं, तब हमारी उन्नति के द्वार खुल जाते हैं। उद्धार प्रत्येक व्यक्ति के लिए है – चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो।”

सामाजिक सौहार्द का संदेश

मुख्य संरक्षक अलविन लकड़ा ने कहा कि “प्रभु यीशु मसीह मानव जाति के उद्धार के लिए आए। हमें जाति, धर्म और समाज की दीवारों से ऊपर उठकर प्रेम और एकता का संदेश फैलाना चाहिए। परमेश्वर जोड़ता है, जबकि मनुष्य विभाजन करता है।”
जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार ने कहा कि आज समाज में फैल रही ऊँच-नीच और भेदभाव की जड़ है – परमेश्वर से दूरी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि “हम परमेश्वर से प्रेम करें, क्योंकि परमेश्वर का कोई जाति या धर्म नहीं है।”

आयोजन और सहयोग टीम

कार्यक्रम के सफल संचालन में केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप तिर्की, संरक्षक शशि टूटी, रामकुमार नायक, कार्यकारी अध्यक्ष शैलू डांह गा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक लकड़ा, संगठन सचिव रोहित गुंजन करकेट्टा, अंबर साहिल बेक, रवि प्रभाकर तिर्की, विमल जॉन खेश, अमित एक्का, रॉबर्ट टोपो, प्रवीण तिर्की, जयमंती एक्का, उत्तम बेक, अमर कुजूर, अनिल लकड़ा, शंकर दयाल विरिजिया, अविनाश कुजूर, अलोन बखला, और मीडिया प्रभारी सजीत पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में अंकित सजवान मिनिस्ट्री के डायरेक्टर अमरेश चंद्र, दिल्ली टीम के कोयर दल और कई पास्टर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वातावरण भक्ति, संगीत और सामूहिक प्रार्थना से सराबोर रहा, जिसने प्रेम और आस्था के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading