32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaदीपावली, लक्ष्मी पूजा, और काली पूजा का त्यौहार धूम धाम से मनाया...

दीपावली, लक्ष्मी पूजा, और काली पूजा का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया

जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन मुस्तैद, किसी अप्रिय घटना के सूचना नहीं

गुमला : – गुमला जिला में दीपावली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया, देर रात्रि तक पूजा अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा, एक पूजा पंडालों में पूजा अर्चना और मंत्रो उच्चारण तो दूसरे तरफ और दीपावली की पटाखों की जबरदस्त आवाज,के साथ ही साथ पूरा माहौल भक्तिमय और जय जय कारा की गूंज से पूरा जिला मुख्यालय गंजे मान हो रहा था ,और पूजा अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और दीपावली त्यौहार की मिठाइयों से एक दूसरे के मुँह मीठा कराते हुए एक दूसरे के गले से गले मिलकर दीपावली त्यौहार की बधाइयां और शुभकामनाएं दी, वही युवाओं और बच्चे विभिन्न आकर प्रकार के पटाखे फोडने नजर आयें और विभिन्न आकार प्रकार के स्वादिष्ट मिठाईयों का स्वाद चखते नजर आयें और आज दूसरे दिन भी यह सिलसिला आज मंगलवार को भी जारी रहा, जिले में किसी अप्रिय घटनाओं की सूचना नहीं है, जिला प्रशासन के गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस प्रशासन के गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के दिशा निर्देश पर जिले के समस्त चौक चौराहा पर और संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारी एंव शस्त्र पुलिस बल (महिला पुरुष ) अपने-अपने ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए, पुरा शहर दुल्हन की तरह सजी हुई थी,विभिन्न चौक चौराहों पर तरुण द्वारा, विद्युत लाइट, लेजर लाइट और सभी पूजा पंडालों को काफी आकर्षक और भव्य रूप से सजाया सवारा गया था , दीपावली के जगमगाहट के बीच संध्या होते ही दीप जल उठे, पटाखे फूटने लगे, बड़े बूढ़े, नर नारी, महिला पुरुष, युवक युक्तियां और बच्चों में दीपावली त्यौहार के उमंग और उत्साह देखते ही बन रही थी, चारों तरफ शहर में रौनक ही रौनक नजर आया और सभी तरफ भीड़ उमड पड़ी थी, मिठाईयों के दुकान,खिलौने की दुकान, चाट चटपटी, फुचका (पानीपुरी- गोलगप्पा) के दुकानों में विशेष भीड़ नजर आई, जिसमें विशेषकर महिलाएं,युवाओं और बच्चों की लाइन लगी हुई थी, देर रात्रि तक पूजा पंडालों में भक्तों का रेला लगा रहा l

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading