21.9 C
Ranchi
Sunday, March 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसुहागिनों ने भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की

सुहागिनों ने भगवान श्री कृष्णा और गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में मारवाड़ी परिवार के सुहागिनों ने मंगलवार को गुमला के एसएस हाई स्कूल रोड गुमला स्थित एक निजी स्थान पर गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार के सुख शांति और समृद्धि की कामना की, पुरानों के अनुसार भगवान इंद्र के प्रकोप और संकट से बचाने के उद्देश्य से भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने उंगली में उठाकर समस्त गोकुलवासियों की रक्षा की थी। उसी आस्था और विश्वास के प्रति अभार व्यक्त करने हेतू दीपावली के दूसरे दिन भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना करने की परंपरा है, जिसे मारवाड़ी सुहागिनों ने गौ माता के गोबर को गोवर्धन पर्वत के रूप में मानकर अपने श्रद्धा भक्ति आस्था और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करते हैं, उक्त पूजा अर्चना में उपस्थित सरला गोयल, प्रेम गोयल, रेनू गोयल, लता गोयल, मंजू गोयल, अंकिता गोयल, श्वेता गोयल, स्वाति गोयल, नेहा गोयल, पारुल गोयल, स्नेहा गोयल आदि शामिल थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading