24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में...

जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम, सिकल सेल प्रोग्राम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम, एनसीडी स्क्रीनिंग, मलेरिया, डेंगू एवं फाइलेरिया नियंत्रण, एनक्यूएएस प्रमाणन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, तथा रूटीन इम्यूनाइजेशन से संबंधित प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि टोबैको मुक्त समाज के निर्माण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए और विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
सिकल सेल एनीमिया की जांच की गति बढ़ाने तथा प्रभावित व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए लाभार्थियों का कार्ड शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में 1 नवंबर से विशेष कैंप आयोजित कर अधिकतम नागरिकों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए।

एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग को सघन रूप से संचालित करने, एमटीसी में विशेष ध्यान देने तथा मातृ वंदना योजना, स्कूल हेल्थ चेकअप, एवं एएनसी जांच को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कामडारा, डुमरी, पालकोट एवं चैनपुर प्रखंड के बीपीएम का वेतन रोके जाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

साथ ही उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वे सभी हेल्थ वर्कर्स की बैठक कर लक्ष्य आधारित कार्य योजना तैयार करें। ग्रामीण एवं दूरवर्ती क्षेत्रों एवं पाट में हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading