20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वंय सदर अस्पताल गुमला का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वंय सदर अस्पताल गुमला का किया औचक निरीक्षण

गुमला: गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वंय सदर अस्पताल, गुमला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड), दंत चिकित्सालय, जन औषधि केंद्र, एसएनसीयू (SNCU) एवं वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में एक साथ अधिक संख्या में मरीजों की उपस्थिति को देखते हुए पंजीकरण एवं परामर्श की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों एवं नर्सों की ड्यूटी रोस्टर सूची को अस्पताल भवन के बाहर प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जानकारी रहे।

अस्पताल परिसर में सीपेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत सुधार कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, उपायुक्त ने डीएस कार्यालय के समक्ष पार्किंग शेड निर्माण कराने का भी निर्देश दिया, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं आगंतुकों को सुविधा मिल सके।

उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल की स्वच्छता, समयबद्ध सेवा और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल सर्जन को सभी निर्देशों का अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, अस्पताल उपाधीक्षक, तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading