28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaछठ पर्व को लेकर जिले के सभी अनुमंडलों में प्रशासन अलर्ट -...

छठ पर्व को लेकर जिले के सभी अनुमंडलों में प्रशासन अलर्ट – बसिया, चैनपुर एवं गुमला अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा आदेश जारी

गुमला : – गुमला जिला में आगामी छठ पर्व (26 से 28 अक्टूबर, 2025) के अवसर पर जिले भर में विधि-व्यवस्था, लोक-शांति एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी- बसिया, चैनपुर एवं गुमला द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सभी छठ घाटों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा की समुचित व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने देने हेतु तट से चार फीट की दूरी तक रस्सी, बाँस, टायर या ट्यूब की सहायता से बैरिकेटिंग या मार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर ध्वनि प्रसारण प्रणाली, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और बिजली मिस्त्री की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

पूजा से पहले एवं बाद में छठ समितियों द्वारा घाटों की साफ-सफाई की जाएगी तथा प्लास्टिक और थर्माकॉल के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। भीड़-भाड़ एवं भगदड़ से बचाव के लिए प्रत्येक समिति अपने स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करेगी, जिनकी सूची अनुमंडल कार्यालय एवं संबंधित थाना को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रत्येक छठ घाट पर आपातकालीन स्थिति के लिए मोटी रस्सी, टायर-ट्यूब, नाव एवं गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे।

सभी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत छठ घाटों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं इसकी जानकारी अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारियों ने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और आस्था का महाछठ पर्व है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व का अनुष्ठान संपन्न कर सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसीया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading