21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबोर्ड परीक्षा 2026 में गुमला के विद्यार्थी अनुशासन और आत्मविश्वास से रचेंगे...

बोर्ड परीक्षा 2026 में गुमला के विद्यार्थी अनुशासन और आत्मविश्वास से रचेंगे सफलता की नई कहानी : उपायुक्त, प्रेरणा दीक्षित

गुमला ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, के नेतृत्व में जिले में आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों के लिए सभी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष टास्क फोर्स गठन कराते हुए सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उत्तीर्णता हेतु प्रभावी योजना एवं अनुश्रवण के निर्देश दिए गए हैं। ज्ञात हो कि जिला स्तर पर भी उपायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स तथा विषयवार शिक्षकों की कोर समिति का गठन किया गया है जिसमें जिले के उप विकास आयुक्त सहित डीईओ, डीएसई, डायट प्राचार्य एवं संकाय सदस्य तथा विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को शामिल किया गया है ।
प्रखंड स्तर पर बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड के अन्य वरीय पदाधिकारियों सहित बीईओ, बीपीओ, वरिष्ठ एवं विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की यह समिति योजना एवं अनुश्रवण संबंधी प्रखंड स्तर पर सभी आवश्यक कार्य करेगी ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला कविता खलखो ने बताया कि जिले में विद्यार्थियों की लेखन शैली और परीक्षा आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 10 से 12 नवंबर 2025 तक सभी सरकारी विद्यालयों हेतु विशेष मॉक टेस्ट परीक्षा भी आयोजित की जाएगी तथा सभी स्कूलों में बोर्ड परिक्षार्थियों के लिए विद्यालय उपस्थिति सुधार अभियान चलाते हुए न्यूनतम 85 प्रतिशत का लक्ष्य दिया गया है एवं सभी विद्यालय में कमजोर बच्चों की पहचान, रेमेडियल कक्षा संचालन तथा विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की जा रही है तथा साप्ताहिक रूप से उच्च विद्यालय अनुश्रवण हेतु प्रत्येक प्रखंड के लिए दिवस निर्धारित कर दिए गए हैं तथा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाते हुए जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को कार्य दायित्व आबंटित किया गया है ।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने की प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत की परख है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में गठित बोर्ड एग्जाम टास्क फोर्स, रेमेडियल कक्षाएं और मॉडल प्रश्न अभ्यास जैसी पहलें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। उपायुक्त ने शिक्षकों से कहा कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को पहचानकर उसे दिशा दें, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए। अभिभावकों से उन्होंने अपील की है कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और घर पर पढ़ाई का अनुकूल माहौल बनाएं। उपायुक्त ने कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि गुमला जिला 2026 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर पूरे राज्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading