32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला मुख्यालय गुमला एनसीसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला मुख्यालय गुमला एनसीसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ संपन्न

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में एनसीसी दिवस – अपनी 77 वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है, एनसीसी कैडेट्स पर विशेष प्रकाश डालते हुए बताया गया कि,आपने अक्सर स्कूल और कॉलेज के छात्रों को खाकी वर्दी में देखा होगा, जो एनसीसी यानी नेशनल कैडेट कोर का हिस्सा होते हैं. एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है और विश्व का यह सबसे बड़ा स्वैच्छिक संगठन अपनी स्थापना के 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. इस अवसर पर 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला की ट्रूप संख्या 18 डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के कैडेट्स ने पोस्टर और ग्रीटिंग कार्ड्स के माध्यम से एनसीसी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की.प्रधानाचार्य डॉ. रामाकांत साहू ने कैडेट्स की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स की रचनात्मकता और देशभक्ति को प्रदर्शित करना था.उन्होंने इस तरह की गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया, जो कैडेट्स की रचनात्मकता, टीम वर्क और संचार कौशल को विकसित करने में मदद करती हैं. सहायक एनसीसी अधिकारी सेकेंड ऑफिसर अभिजीत झा ने गतिविधि के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जिसमें टीम वर्क को प्रोत्साहित करना, कैडेट्स को एनसीसी और उसके मूल्यों के बारे में अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना और कैडेट्स के बीच देशभक्ति पैदा करना शामिल था.

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading