गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में एक सप्ताह तक भक्ति और उल्लास से गूंजा जिला मुख्यालय
गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुमला शहर में पूरे सप्ताह भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा। पांच दिनों तक प्रभातफेरी और नगर कीर्तन से शहर “वाहे गुरु” के जयकारों से गूंजता रहा। गुरू पर्व के अवसर पर आज जशपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुमला में विशेष पाठ, शब्द-कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गुरुद्वारे में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ढोलक की थाप पर भक्ति-भाव से शब्द-कीर्तन गाते नजर आए। संगत ने गुरु-वाणी का श्रवण किया और लंगर में गुरु प्रसाद ग्रहण किया।आज गुरुद्वारे में आयोजित सामूहिक गुरु के लंगर में सभी जाति और धर्म के लोगों ने एक साथ एक पंक्ति में बैठकर लंगर ग्रहण किया तथा समानता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार, पांच दिनों तक प्रभात फेरियाँ शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गईं। इसके बाद जशपुर रोड गुरुद्वारा से पालकोट रोड गुरुद्वारा तक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सजाई गई पालकी साहिब के साथ कीर्तन जत्थे और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन आज पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
गुरुद्वारे में बताया गया की सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब के तलवंडी (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों और ऊँच-नीच की भावना का विरोध करते हुए समानता, सेवा, सत्य और प्रेम का संदेश दिया। उनके उपदेश “नाम जपना, कीर्तन करना और वंड छकना” आज भी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।दिलदार सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि ईश्वर एक है और वह सभी में विद्यमान है। मेहनत, ईमानदारी और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची पूजा है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, मानवता और शांति का मार्ग दिखाते हैं।आज पूरे दिन गुरु वाणी, सेवा और समानता की भावना से ओत-प्रोत माहौल रहा, जिससे गुमला शहर में श्रद्धा, शांति और भक्ति का अनोखा संगम दिखाई दिया।
गुरु नानक देव जी : मानवता के मार्गदर्शक
संत-महात्मा समाज को सत्य, प्रेम और करुणा का मार्ग दिखाने ईश्वर के दूत बनकर आते हैं। ऐसे ही दिव्य पुरुष थे श्री गुरु नानक देव जी, जिन्होंने अपने उपदेशों से मानवता को नई दिशा दी। उन्होंने कहा — “हुकमे अंदर सबको, बाहर हुकम न कोय”, अर्थात सृष्टि ईश्वर की आज्ञा से चलती है और जो इसे समझ लेता है, उसका अहंकार मिट जाता है।
गुरु नानक देव जी ने कर्म, सत्य और दया को जीवन का आधार माना — “सच बरत संतोख तीरथ गिआन धियान स्नान”। उन्होंने जाति, धर्म और भेदभाव का विरोध करते हुए मानव समानता का संदेश दिया — “सा जात सा पात है, जेहे करम कमाए।” उनके साथी एक हिंदू (भाई बाला) और एक मुस्लिम (भाई मरदाना) थे — जो उनके सार्वभौमिक दृष्टिकोण का प्रतीक हैं।
नारी सम्मान पर उन्होंने कहा — “सो क्यों मंदा आखीऐ जित जमें राजान”। वहीं अन्याय के विरोध में वे निडर स्वर बने — “पाप दी जज लै क़ाबुलों आया, जोरी मंगै दान।”
मानवता, समानता और सत्य के इस युगनायक गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन।
न्यूज – गनपत लाल चौरसिया
StyleScope Women's Plain Georgette Ready To Wear One Minute Saree With Unstitched Blouse Piece (Kalki)
₹569.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹548.90 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







