32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaखूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर देर रात्रि भयंकर सड़क दुर्घटना में दो...

खूंटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर देर रात्रि भयंकर सड़क दुर्घटना में दो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत, पांच घायलों की स्थिति गंभीर, रांची रिम्स रेफर

गुमलाः खूटी सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पोकला बाजार टांड के समक्ष बोलेरो गाडी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक में हुई जोरदार टक्कर दो लोग घटनास्थल पर ही कोई दर्दनाक मौत, जिसमें खूंटी जिला अंतर्गत स्थित मुरहू थाना क्षेत्र के हासा ग्राम के शिवदत मांझी, और सहगंज ग्राम निवासी अनुज नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत और पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं , जिन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया हैं , बताया जाता है कि सिमडेगा जिला अंतर्गत स्थित रामरेखा धाम में स्नान ध्यान कर और मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूर्णिमा मेला से लौटते वक्त रास्ते में हुई, यह गंभीर हादसा, बताया जाता है कि बोलेरो चालक की नींद पूरी नहीं होने के कारण और एकाएक झपकी आने से. उक्त सडक घटना घटी, घायलों की हालत गंभीर , उक्त सडक दुर्घटना में घायल लोगों में रेवा ग्राम निवासी प्रभाष कुमार, तथा जामुआदाग ग्राम निवासी अमित महतो और चंदू राम हैं, जबकि सुनील कुमार, और रंजीत महतो मुरहू के बांदे ग्राम निवासी हैं , सभी घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें प्रभाष कुमार की हालत चींताजनक बताई जा रही है,सडक दुर्घटना की सूचना मिलते हैं कामडारा थाना प्रभारी शशि प्रकाश अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया, और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम में भेजवाया गया, बताया जाता है कि खूंटी और सिमडेगा मुख्य सडक पर पोकला बाजार टांड के समक्ष देर रात्रि में बोलेरो चालक की नींद पूरा नहीं होने और एकाएक आंख झपकने के कारण बोलेरो नंबरJHOI GC 5443 और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक नंबर JHOI AO 8223 के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की उक्त सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और पांच लोग गंभीर रूप से घायल होगये जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कामडारा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, उक्त सड़क दुर्घटना में बोलेरो की परखच्चे उड़ गए, कामडारा पुलिस द्वारा मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading