26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअंचल दिवस पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सुनी नागरिकों की समस्याएं —...

अंचल दिवस पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सुनी नागरिकों की समस्याएं — 122 आवेदन प्राप्त, 25 का हुआ तत्काल निष्पादन

भरनो प्रखंड में आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अंचल दिवस का उद्देश्य जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत निष्पादन को सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, SDO सदर, DCLR गुमला, अंचल अधिकारी भरनो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में भूमि, प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, दाखिल-खारिज तथा अन्य विषयों से संबंधित कुल 122 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि 97 मामलों पर कार्यवाही जारी है।

योजनाओं के लाभ का वितरण स्थल पर ही किया गया।
कार्यक्रम में लाभुकों को 8 पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, 9 दाखिल-खारिज शुद्धिपत्र, 2 ऑनलाइन रसीद और 1 LPC (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) सौंपे गए।
इसके साथ ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं को लाभ दिया गया, विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण तथा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निपटारा करें, ताकि सभी नागरिकों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि “प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों की संतुष्टि और त्वरित सेवा प्रदान करना है।

अगला अंचल दिवस 22 दिसंबर 2025 को गुमला अंचल में आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading