मुंबई, नवम्बर 2025: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के लिए एक नया फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है । इस फंड का उद्देश्य ग्राहकों को भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं (ग्रोथ स्टोरी) में भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना है। यह फंड उन शेयरों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो सैद्धांतिक रूप से मज़बूत हैं, लेकिन फिलहाल अपनी वास्तविक क्षमता से कम मूल्य प्रदान कर रहे हैं।
ग्राहकों के लिए उपलब्ध नया फंड, बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स के अनुरूप होगा। इसमें 50 कंपनियाँ शामिल हैं, जिन्हें मूल्य-आधारित निवेश मानदंडों, जैसे- आय, बुक वैल्यू और कीमत के सापेक्ष बिक्री के आधार पर चुना जाता है। इस फंड का उद्देश्य मौलिक रूप से मज़बूत, लेकिन अस्थायी रूप से कम मूल्यांकन वाली कंपनियों में निवेश के अवसरों का लाभ उठाना है, ताकि ग्राहकों को समय के साथ इन शेयरों के उचित मूल्यांकन की ओर बढ़ने पर लाभ मिल सके।
यह इंडेक्स फंड व्यवस्थित, नियम-आधारित निवेश प्रक्रिया का पालन करता है और इसे तिमाही आधार पर पुनर्गठित किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप खंड में उभरते मूल्य अवसरों के अनुरूप बना रहे। इससे ग्राहकों को कम से कम प्रयास और न्यूनतम ट्रैकिंग त्रुटि के साथ विविधीकृत पोर्टफोलियो तक पहुँच हासिल होगी। आधिकारिक नियमन, समय-समय पर फंड को इंडेक्स में उनके भारांक के अनुरूप सभी शेयरों में निवेश करने से रोक सकते हैं। परिणामस्वरूप, ट्रैकिंग त्रुटि हो सकती है। ऐतिहासिक रूप से, बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स ने 2006 से 2024 तक 19 साल में से 12 साल के दौरान अपने मूल इंडेक्स की तुलना में अधिक दृढ़ता से प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अनुशासित मूल्य रणनीति की दीर्घकालिक क्षमता को उजागर करता है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी, श्री मनीष कुमार ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड निष्क्रिय रूप से प्रबंधित फंड है, जो हमारे यूलिप ग्राहकों को भारत की वृद्धि की संभावनाओं में भाग लेने का सरल और पारदर्शी तरीका प्रदान करेगा। यह उन्हें धन सृजन के लिए दीर्घकालिक मूल्य निवेश (लॉन्ग टर्म वैल्यू इन्वेस्टिंग) के सिद्धांत का लाभ प्रदान करेगा।”
ग्राहक अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी बचत हमें सौंपते हैं और हम ग्राहकों को हर पहल के केंद्र में रखने वाले ब्रांड के तौर पर उन्हें ऐसे निवेश विकल्प प्रदान करने का प्रयास करते हैं, जो उनके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर सकें।
हमारा मानना है कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड हमारे ग्राहकों को व्यवस्थित रूप से बचत करने में मदद करेगा। धन सृजन, दीर्घकालिक प्रक्रिया है और यूलिप, अपने फ्रेमवर्क के अनुसार, इसके लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि ये ग्राहकों को निवेश से जुड़े अर्ध-बाध्यकारी अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह इंडेक्स फंड हमारे ग्राहकों को उनके दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा, जिनमें सेवानिवृत्ति योजना से लेकर बच्चों की शिक्षा तक शामिल हो सकते हैं।
गौरतलब है कि यूलिप उत्पादों से जुड़ा जीवन बीमा, किसी भी आपात स्थिति में परिवार के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है, साथ ही यह किफायती होने के साथ-साथ कर के लिहाज़ से भी लाभप्रद है।
कंपनी ने बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड के लॉन्च के साथ, अपने निवेश समाधानों की श्रृंखला को और मज़बूत किया है। इन्हें दीर्घकालिक धन सृजन को और अधिक सुलभ बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि ग्राहक वित्तीय रूप से सुरक्षित रह सकें।
बीएसई 500 एन्हांस्ड वैल्यू 50 इंडेक्स फंड कंपनी के कुछ लोकप्रिय यूलिप उत्पादों, जैसे- आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस (एसआईपी+) और अन्य यूलिप उत्पादों के साथ उपलब्ध है। ये सभी उत्पाद www.iciciprulife.com पर उपलब्ध हैं।
News – Ranu Bairagi
Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹459.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women Embroidery Solid Anarkali Kurta and Pant Set with Dupatta
₹669.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹615.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹689.00 (as of October 20, 2026 12:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹469.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹464.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹310.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Chiffon Saree with Blouse Piece for Traditional Ethnic Wear Sari
₹439.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ORHANS Women's Organza Silk Saree with Unstitched Blouse Piece Heavy Embroidery Work and Floral Pattern | Womens Sarees for Weddings | Party and Festivals Sari for Woman | Latest Silk Saree
₹999.00 (as of October 20, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







