32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास हेतु जिले के विद्यालयों में प्रारंभ हुआ मॉक टेस्ट

बोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास हेतु जिले के विद्यालयों में प्रारंभ हुआ मॉक टेस्ट

डीसी प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण एवं अनुश्रवण

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी के पूर्वाभ्यास के रूप में आज दिनांक 10 नवंबर 2025 से जिले के सभी उच्च एवं प्लस-टू विद्यालयों में मॉक टेस्ट प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एल.आर.डी.सी. राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जयसवाल , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारियों तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने परीक्षा की व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्र वितरण, अनुशासन तथा परीक्षा संचालन की पारदर्शिता का जायजा लिया। सभी अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि विद्यार्थी पूरी गंभीरता एवं तत्परता से परीक्षा में भाग लें।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में 10 से 12 नवंबर तक आयोजित इस मॉक टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराना एवं उनकी तैयारी का मूल्यांकन करना है।
मॉक टेस्ट की समाप्ति के पश्चात परिणामों के विश्लेषण के आधार पर विद्यालयों में टास्क फोर्स समिति एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति वृद्धि एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने हेतु सभी स्तर पर समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading