24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसिसई विधानसभा कार्यकर्ताओं ने हंगामे के बाद बहिष्कार कर लौटे

सिसई विधानसभा कार्यकर्ताओं ने हंगामे के बाद बहिष्कार कर लौटे

गुमला : – गुमला झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने ही जमकर हंगामा, स्थानीय परिसदन में रविवार को झामुमो की जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता झामुमो के जिला अध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की कर रहे थे, इसी क्रम में उन्होंने सिसई विधानसभा के कार्यकर्ताओ को देखते ही भड़ उठे ,
विवाद उस समय शुरू हुआ जब सिसई विधानसभा के कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे, और अचानक कुछ काना फूसी शुरू हुई और बैठक में हंगामा शुरू हो गया, सिसई के विधानसभा के कार्यकर्ता बैठक के दौरान जमकर हंगामा करते हुए, उक्त कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए वापस लौट गए, सिसई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुख्य मोर्चा के पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को सम्मान से अपने पास बैठाने का आरोप लगाते हुए,
सिसई विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष पार्टी के नियमों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने 2024 के विधानसभा चुनाव में जिन जिन लोगों पर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया था, उन्हें इस जिला स्तरीय बैठक में सम्मान के साथ बैठाया गया है। जिसका कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया,इन पर पार्टी विरोधी कार्य करने का है आरोप
सिसई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अमर टोप्पो, निकोलस मुंडा, बिरसा उरांव, मंगरा उरांव व मंजू देवी ने पार्टी विरोधी
कार्य किया था। बताया गया कि ये सदस्य अपनी पार्टी के विरुद्ध दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, केन्द्रीय सदस्य आलिम खान, जिला संयोजक मंडली सदस्य जसिंता बारला, बीस सूत्री अध्यक्ष रवि उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, सिसई प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की , भरनो प्रखंड अध्यक्ष जॉन्सन, बसिया प्रखण्ड अध्यक्ष सुकरात उरांव,कामदारा प्रखण्ड अध्यक्ष अनूप केरकेट्टा, सिसई प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप साहु,झामूमो सक्रिय सदस्य मो० उमर फारूक अंसारी, जुल्फान अंसारी, छक्कन लाल राय, पुरोसत्तम , सहबाज उर्फ राजा , बंदी उरांव तथा सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

पार्टी से निष्कासित लोगों को जिला कमेटी दे रहा है सम्मान:दुर्गेश्वर

पूरा मामला बताते हुए सिसई प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की ने कहा कि सिसई विधानसभा क्षेत्र से कुछ ऐसे लोग, जिन्हें पार्टी से निष्काषित किया जा चुका है, वे बिना किसी कार्रवाई के फिर से पार्टी बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस संबंध में प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन संगठन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में कुछ लोगों ने खुलकर पार्टी विरोध में काम किया था। ऐसे लोगों पर आज तक न कार्रवाई हुई और न ही पार्टी अनुशासन का पालन कराया गया। इसके बावजूद वे लोग जिला स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों की तरह शामिल हो गये हैं।

जिला संयोजक मंडली के गोद में विरोधी लोग बैठ गया:- दिलिप साहु

सिसई प्रखंड कोषाध्यक्ष दिलीप साहु जी ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव में जो जो जेएमएम के बागी कार्यकर्ता जेएमएम प्रत्यासी के खिलाफ़ में काम किया है उसको जिला संयोजक मंडली ने अपने गोद में संरक्षण दे दिया। ऐसी स्थिति बनी रही तो हमलोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading