गुमला: जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए चल रहे अभियान के तहत गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर छात्रों और शिक्षकों में नई ऊर्जा देखी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा परिणाम सुधारना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नियमितता, आत्मविश्वास और विषयगत दक्षता विकसित करना है।
10 से 12 नवंबर तक आयोजित बोर्ड परीक्षा पूर्वाभ्यास (मॉक टेस्ट) में कक्षा 10 के 11,916 में से 10,531 और कक्षा 12 के 5,478 में से 4,913 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लगभग 90% उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि जिले में शिक्षा के प्रति बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की प्रतिबद्धता पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।
कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष रणनीति
मॉक टेस्ट के परिणाम 20 नवंबर तक तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठकें (PTM) आयोजित होंगी, जिसमें अनुपस्थित और कमजोर विद्यार्थियों के लिए सुधारात्मक रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही, सभी विद्यालयों को 15 दिसंबर तक सिलेबस पूर्ण कराने और शीतकालीन अवकाश हेतु होमवर्क असाइनमेंट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी छुट्टियों के दौरान भी पढ़ाई से जुड़े रहें।
बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स की सक्रिय भूमिका
विद्यालयों में गठित बोर्ड परीक्षा टास्क फोर्स अनुपस्थित विद्यार्थियों की पहचान कर अभिभावकों और समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर रही है। इस पहल से छात्रों की उपस्थिति दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं, रेमेडियल कक्षाओं, प्रश्नपत्र चर्चा और आत्ममूल्यांकन सत्रों के माध्यम से छात्रों की समझ, लेखन शैली और उत्तर देने की क्षमता में भी सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है।
शिक्षा सुधार की नई दिशा
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “गुमला जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त प्रयास से जिले में शिक्षा की नई पहचान बन रही है। यह केवल बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि दीर्घकालिक शिक्षा सुधार यात्रा है, जहाँ हर बच्चा सीखने की खुशी और सफलता की अनुभूति कर सके।”
इस व्यापक प्रयास से गुमला जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का वातावरण बना है, जो आने वाले वर्षों में राज्य के लिए एक मॉडल शैक्षणिक पहल साबित हो सकती है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
Sugathari Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree Soft new ladies 2023 Design Wear Pattu Sarees Latest Party Sari collections With Blouse Piece for Wedding sadi (SAN PARI-182 DARK GREEN)
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹682.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







