24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ - विद्यालयों में...

झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ – विद्यालयों में ली गई संकल्प शपथ

गुमला :- झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” के रूप में रजत जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत आज जिले के सभी विद्यालयों में हुई। कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा और संकल्प शपथ के साथ हुआ।

विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए राज्य की एकता, समृद्धि और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा और प्रगति की यात्रा से अवगत कराया।

राज्य स्तरीय निर्देशानुसार 11 से 15 नवम्बर 2025 तक विद्यालय, प्रखंड एवं जिला विभिन्न स्तरों पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
12 नवम्बर तक विद्यालय स्तरीय कार्यक्रमों के उपरांत 13 नवम्बर को प्रखंड स्तरीय एवं 14 नवम्बर को जिला स्तरीय कार्यक्रमों में क्विज़, पेंटिंग, निबंध, लोकनृत्य, वाचन, विज्ञान प्रदर्शनी आदि विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और राज्य के प्रति गौरव की भावना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading