20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaशहर की स्वच्छता, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दिए...

शहर की स्वच्छता, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश

नगर परिषद की समीक्षात्मक बैठक में सफाई, फॉगिंग, प्लास्टिक प्रतिबंध व अवैध निर्माण पर हुई चर्चा

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज नगर परिषद गुमला की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की स्वच्छता, व्यवस्था, फॉगिंग, प्लास्टिक नियंत्रण और अवैध निर्माण की स्थिति पर विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कचरा उठाने वाली गाड़ियों में जिंगल लगाकर नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। मांस एवं चिकन दुकानों से फैलने वाली गंदगी पर जुर्माना लगाने तथा मिट शॉप्स को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर समान फैलाने पर समान जब्त किया जाए। ट्रेड लाइसेंस की जांच, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर विशेष अभियान, और होर्डिंग्स से राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने को कहा।

साथ ही, अवैध निर्माण पर जांच और कार्रवाई, बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक, तथा मुख्य सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने हेतु DPR तैयार करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और डीएसपी रोड के ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सहित परिषद के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading