32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखंड स्थापना की रजत जयंती पर विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं...

झारखंड स्थापना की रजत जयंती पर विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” — विद्यार्थियों में राज्य गौरव और रचनात्मकता जगाने का अभियान

गुमला, 12 नवंबर 2025:
झारखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुमला जिले के विभिन्न विद्यालयों में “विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव” मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रार्थना एवं संकल्प शपथ के साथ क्विज़, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया तथा राज्य की एकता, समृद्धि और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपरा, प्राकृतिक संपदा और विकास यात्रा से भी अवगत कराया।

राज्य स्तरीय दिशा-निर्देशों के अनुसार 13 नवंबर को प्रखंड स्तर पर तथा 14 नवंबर को जिला स्तर पर क्विज़, पेंटिंग, निबंध, लोकनृत्य, गायन एवं कथावाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और राज्य गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “झारखंड की रजत जयंती हमारे अतीत की गौरवशाली विरासत और भविष्य की आकांक्षाओं को जोड़ने का अवसर है। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में राज्य के प्रति गर्व, जिम्मेदारी और विकास की भावना जागृत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।”

15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading