32.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaरजत जयंती वर्ष पर गुमला जिले में “ग्रामीण आवास योजना दिवस” का...

रजत जयंती वर्ष पर गुमला जिले में “ग्रामीण आवास योजना दिवस” का सफल आयोजन — 753 लाभुकों का गृह प्रवेश, 260 को स्वीकृति पत्र प्रदान

गुमला, 12 नवम्बर 2025:
झारखंड राज्य स्थापना के 25वें रजत जयंती समारोह के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देश एवं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में ग्रामीण आवास योजना दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी 12 प्रखंडों के 159 पंचायतों में जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए।

मुख्य कार्यक्रम गुमला प्रखंड के असनी पंचायत में आयोजित हुआ, जिसमें उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो एवं राज्य नोडल पदाधिकारी लखन लाल महतो ने भाग लिया। दोनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित किया और 25 लाभुकों का गृह प्रवेश पारंपरिक विधि-विधान से कराया। इसी क्रम में नावाडीह पंचायत में 10 लाभुकों का गृह प्रवेश सम्पन्न हुआ।

जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान

  • 753 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया
  • 260 लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए
  • प्रत्येक पंचायत में संकल्प सभा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और समृद्ध ग्राम निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

इन आयोजनों में लगभग 6,360 ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण विकास विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading