34.7 C
Ranchi
Saturday, March 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला शहर में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान — दुकानों से सामान जब्त,...

गुमला शहर में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान — दुकानों से सामान जब्त, जुर्माना वसूला गया

गुमला, 12 नवम्बर 2025:
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज अंचल अधिकारी, गुमला एवं प्रशासक, नगर परिषद, गुमला के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। यह अभियान पालकोट रोड, थाना रोड, लोहरदगा रोड, मेन रोड और सिसई रोड क्षेत्रों में संचालित हुआ।

अभियान के दौरान उन सभी दुकानों एवं फुटपाथ विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई, जिन्होंने अपनी दुकान की सीमा से बाहर अतिक्रमण कर रखा था। कई जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण तोड़ा गया तथा जुर्माना वसूला गया

साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वालों और डस्टबिन नहीं रखने वाले दुकानदारों से भी जुर्माना लिया गया। शहर के विभिन्न स्थलों पर निर्माण एवं मलबा कचरा (C&D Waste) पाए जाने पर भी कड़ी कार्रवाई की गई और नोटिस जारी किया गया।

अभियान के दौरान कुल ₹8,200 का ऑन-स्पॉट आर्थिक दंड वसूला गया एवं 80 पैकेट प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास जब्त किए गए।
अधिकारीगणों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि शहर को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें, अन्यथा आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading