36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण,...

उपायुक्त के निर्देश पर अपर समाहर्ता ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

गुमला, 12 नवम्बर 2025:
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने सदर अस्पताल, गुमला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, दवा उपलब्धता, ओपीडी संचालन, वार्ड व्यवस्था, प्रयोगशाला, शौचालय, पेयजल आपूर्ति और कर्मचारियों की उपस्थिति की बारीकी से समीक्षा की।
उन्होंने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएँ और सुनिश्चित करें कि हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवा मिले।

अपर समाहर्ता ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का मुख्य उपचार केंद्र है, इसलिए यहाँ की स्वच्छता, व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, अस्पताल प्रबंधक और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading