20.5 C
Ranchi
Monday, March 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaझारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर JSLPS के ग्राम...

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर JSLPS के ग्राम संगठनो में कार्यक्रम का आयोजन

गुमला :- झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जे०एस०एल०पी०एस०) के द्वारा गुमला जिले के सभी 934 ग्राम संगठनो में दिनांक 14.11.2025 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम अंतर्गत सभी ग्राम संगठनो में विशेष बैठक का आयोजन किया गया एवं झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष में आए उल्लेखनीय परिवर्तन एवं आगे के 05 वर्ष में क्या बदलाव चाहती है उस पर चर्चा की गयी साथ ही CIF ऋण वापसी, बैंक ऋण वापसी एवं अत्यंत गरीब परिवारों के लिए VRF और आजीविका सम्बन्धी गतिविधियों में सहयोग करने पर चर्चा की गयी. इसके पश्चात सभी ग्राम संगठन की बैठक में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, डायन बिसाही निषेध, महिलाओ के विरूद्ध हिंसा निषेध, स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता एवं अपने संगठन में दस सूत्र का पालन सम्बन्धी शपथ ग्रहण किया गया.
कार्यक्रम के अंत में प्रति ग्राम संगठन तीन सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूहों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडर को पुरस्कृत किया गया.
इस अवसर पर सिसई प्रखंड के लकिया पंचायत में राज्य कार्यालय से लखन महतो एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका द्वारा ग्राम संगठन के सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं कैडर को सम्मानित किया गया।इसके अलावा जिला के विभिन्न ग्राम संगठनो में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading