24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeSport69वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के सुधीर कुमार को स्वर्ण...

69वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड के सुधीर कुमार को स्वर्ण पदक

सत्र 2025-26 का झारखंड का पहला स्वर्ण पदक

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में शामिल होने गए अंडर-19 बालक ताइक्वांडो खिलाड़ी सुधीर कुमार ने पूरे झारखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने 48–51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड को सत्र 2025-26 का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

यह प्रतियोगिता 9 से 13 नवम्बर 2025 तक इंदौर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भगवती नगर, जम्मू में आयोजित हुई।

सुधीर कुमार ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए

  • क्वार्टर फाइनल में सीबीएसई को 2–0,
  • सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को 2–0,
  • फाइनल में जम्मू–कश्मीर को 2–0 से पराजित किया।

उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी राउंड गंवाए बिना स्वर्ण पदक जीता, जो उनके अद्भुत कौशल, अनुशासन और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा—

“यह पूरे राज्य की जीत है। सुधीर का प्रदर्शन झारखंड की प्रतिभा, मेहनत और कोचिंग व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। उनकी उपलब्धि सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।”

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री संजय शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मिथलेश कुमार सिंह, कोच श्री अविनाश राम, टीम मैनेजर श्री इम्तियाज़ हुसैन एवं श्री एम. मोदस्सर सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों ने सुधीर को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

यह स्वर्ण पदक खेलो झारखंड पहल की सफलता तथा झारखंड के स्कूली खेलों में निरंतर हो रही प्रगति का प्रमाण है। सुधीर ने यह सिद्ध किया है कि झारखंड की मिट्टी में प्रतिभा और जज़्बा दोनों प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं—बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने की आवश्यकता है।

News Desk


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading