32.2 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने फेनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास

गुमला में 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने फेनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास

गुमला जिला मुख्यालय क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने रविवार को फेनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
गंभीर हालत में परिजनों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

क्या है मामला?

  • छात्रा शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है।
  • परिजनों के अनुसार, पढ़ाई के लिए कहने पर वह अक्सर गुस्सा हो जाती थी।
  • रविवार को भी इसी बात को लेकर नाराज होकर उसने फेनायल पी लिया।

अस्पताल में इलाज जारी

डॉक्टरों के अनुसार, फेनायल सेवन करने से उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
समय पर इलाज मिलने के बाद अब उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

परिवार में दहशत

अचानक हुए इस कदम से परिवार सदमे में है।
फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading