31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaथ्रेसर मशीन में हाथ फंसने से 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से...

थ्रेसर मशीन में हाथ फंसने से 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर

गुमला। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित सुरसांग गांव में धान मड़ाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें थ्रेसर मशीन में हाथ फंस जाने से 26 वर्षीय निरास लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आज धान काटने के क्रम में तब हुई जब अचानक उसका हाथ चल रही थ्रेसर मशीन में फंस गया।

अचानक चीखने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत मशीन को बंद किया। गंभीर रूप से घायल निरास लकड़ा को ग्रामीणों ने तुरंत रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया।

सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि युवक की हालत बेहद गंभीर है। बेहतर उपचार की आवश्यकता को देखते हुए उसे रांची रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि धान कटाई के मौसम में ऐसे हादसे अक्सर असावधानी या मशीन के चलते समय पास जाने के कारण होते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading