29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeEducationराष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूनम कुमारी ने झारखंड को दिलाया कांस्य...

राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूनम कुमारी ने झारखंड को दिलाया कांस्य पदक

69वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड की उभरती धाविका पूनम कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को कांस्य पदक दिलाया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के भिवानी स्थित भीम स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।

400 मीटर दौड़ स्पर्धा में पूनम कुमारी ने 55.66 सेकंड का समय दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और झारखंड के लिए पहला पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित है, जिसमें झारखंड की अंडर–19 बालक एवं बालिका टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अधीन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में भाग ले रही है।
झारखंड स्कूली एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता में कोच/मैनेजर ज्ञान प्रकाश, हिमाद्री मुर्मू एवं सिद्धू किस्कू के मार्गदर्शन में हिस्सा ले रही है।


वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई

पूनम कुमारी की इस उपलब्धि पर

  • माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन,
  • शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह,
  • परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन,
  • प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा,
  • राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग,
  • जेएसएसपीएस के एथलेटिक्स कोच प्रेम एवं नरेश कुजूर,
  • राज्य खेल कोषांग के सदस्यों

सभी ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading