26.7 C
Ranchi
Friday, March 13, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभारतीय जनता पार्टी गुमला जिला का नव निर्मित कार्यालय का पूजन और...

भारतीय जनता पार्टी गुमला जिला का नव निर्मित कार्यालय का पूजन और उद्घाटन की तिथि तय !

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित होटल बिदेश के सभागार में जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा 01/12/2025 दिन सोमवार को भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का पूजन तय किया गया है, और आगामी 6 /12/2025 दिन शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के द्वारा कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा, उक्त उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु टोली बनाई गई है, टोली के सदस्य अपने अपने विभाग के अनुसार कार्यों को पूर्ण करते हुए उद्घाटन और पूजन कार्यक्रम को संपन्न करेंगे, उन्होंने यह भी बताया की कार्यालय का पूजा अर्चना,मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के द्वारा संपर्क कराया जाएगा , उक्त पूजन एंव उद्घाटन कार्यक्रम में समस्त गुमला वासियों को आमंत्रित किया गया है, उक्त बैठक में भाजपा के मुनेश्वर साहू ,निर्मल गोयल ,भूपन साहू ,अनूप चंद्र अधिकारी ,सबिन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, दामोदर कसेरा, संदीप प्रसाद ,जगेश्वर सिंह ,बबलू वर्मा,पायल तिवारी ,गौरी कींडो ,गायत्री देवी ,अमरमणि उरांव ,मंगल सिंह भोक्ता ,विकास कुमार सिंह, भोला चौधरी ,दिलीप बड़ाईक , विजय शंकर दास, कौशलेंद्र जमुवार , बल्केश्वर सिंह, मनमोहन सिंह, शंभू सिंह, विपिन सिंह ,कुलदीप साहू ,जय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading