गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, राज्य उद्यान विकास योजना के तहत जिले में किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, डुमरी प्रखंड स्थित PVTG ग्राम औरापाट में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, गुमला द्वारा की गई।
जिला उद्यान विभाग द्वारा उद्यान निदेशालय से इंपैनल्ड एजेंसी App Aggregate के सहयोग से मशरूम उत्पादन पर यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इस प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर औरापाट क्षेत्र के 20 किसानों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र एवं मशरूम उत्पादन किट वितरित किए गए। प्रत्येक किसान को कीट प्रबंधन हेतु हैंड स्प्रेयर भी प्रदान किया गया, जिससे वे व्यवहारिक रूप से उत्पादन कार्य को सुगमता से आगे बढ़ा सकें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आजीविका को मजबूत बनाने, आय बढ़ाने तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने दिशा में लगातार कार्यरत है। उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक रूप से खेतों में लागू कर उत्पादन वृद्धि के लिए प्रेरित किया।
जिला उद्यान पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान मशरूम की वैज्ञानिक खेती, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा विपणन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि किसान इस फसल को लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपना सकें।
इसके अतिरिक्त डुमरी प्रखंड के कुल 46 लाभुकों के बीच भी मशरूम उत्पादन किट का वितरण किया गया, जिसमें औरा पाट के 20 किसानों को विशेष रूप से शामिल किया गया। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल को विस्तारित करते हुए और अधिक किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में योजना जारी रहेगी।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Silk Saree for Women (Pari122-51)
₹499.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Latest Chiffon Batik Printed Saree with Blouse Piece
₹479.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sugathari Women's Maroon Banarasi Kanchipuram Art Silk Saree for Women – Traditional Wedding & Party Saree with Blouse Piece – Ethnic Indian Silk Saree for Bridal, Festive (KS-156)
₹499.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 8, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







