31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeEducationराज्य के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्री-बोर्ड I परीक्षाएँ शुरू; पहले...

राज्य के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्री-बोर्ड I परीक्षाएँ शुरू; पहले दिन 13,436 छात्र-छात्राएँ शामिल

झारखंड के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड I परीक्षाएँ सोमवार से आरम्भ हुईं। आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के पूर्व विद्यार्थियों की तैयारी परखने हेतु आयोजित इस परीक्षा में पहले ही दिन 13,436 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करायी। कुल मिलाकर 98 प्रतिशत छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) की देखरेख में आयोजित ये परीक्षाएँ कक्षा 10 के लिए 76 विद्यालयों तथा कक्षा 12 के लिए 71 विद्यालयों में संपन्न हुईं।


सीबीएसई निर्देशों के पूर्ण अनुपालन पर ज़ोर

कदाचार रोकने और परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीबीएसई की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया गया।
मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल की उपलब्धता जैसे सभी प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक ने औचक निरीक्षण करते हुए परीक्षा की तैयारी, उपस्थिति रजिस्टर और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जेईपीसी ने निर्देश दिया है कि राज्यस्तरीय अधिकारी 2 दिसंबर को भी औचक निरीक्षण करेंगे।


पहले दिन हुई इन विषयों की परीक्षा

  • कक्षा 10: विज्ञान (086)

  • कक्षा 12: भौतिकी (042), भूगोल (029), व्यवसाय अध्ययन (054)

प्री-बोर्ड I के लिए जेईपीसी ने कक्षा 10 हेतु 7 विषयों तथा कक्षा 12 के लिए 17 विषयों के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए हैं।
विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


राज्य में पहली बार जारी हुआ डिजिटल रिपोर्ट कार्ड

राज्य के सभी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित कर डिजिटल रिपोर्ट कार्ड जारी किए गए। यह पहली बार है जब सरकारी स्कूलों में डिजिटल रिपोर्ट कार्ड जारी किए गए हैं।
इन रिपोर्ट कार्डों में समेटिव असेसमेंट-1 में प्राप्त अंकों का विवरण शामिल है। विद्यार्थी इन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से किसी भी समय देख सकेंगे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading