27.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसेहल पंचायत के तुरियाडीह में जन संवाद कार्यक्रम, ST आयोग की सदस्य...

सेहल पंचायत के तुरियाडीह में जन संवाद कार्यक्रम, ST आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

गुमला। घाघरा प्रखंड के सेहल पंचायत अंतर्गत तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. लकड़ा ने ग्रामीणों को सुरक्षा, अधिकारों और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएँ, भूमि संबंधित मामले और स्थानीय समस्याओं को सामने रखा।
डॉ. लकड़ा ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए दिशा-निर्देश देने की बात कही।

जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading