32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपटना के स्कूलों में एआई का नया दौर, एक्स्ट्रामार्क्स ने लॉन्च किया...

पटना के स्कूलों में एआई का नया दौर, एक्स्ट्रामार्क्स ने लॉन्च किया ‘एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस’

पटना, दिसंबर 2025।
देश की अग्रणी एजुकेशन-टेक्नोलॉजी कंपनी एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन ने पटना में अपनी नई और उन्नत एआई तकनीक ‘एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस’ का भव्य शुभारंभ किया। इस पहल के साथ एक्स्ट्रामार्क्स देश की पहली ऐसी एजुकेशन कंपनी बन गई है, जिसने स्कूल सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वास्तविक, व्यावहारिक और असरदार तरीके से जोड़ा है।

‘एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस’ को भारत का पहला क्लासरूम-रेडी एआई प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है, जो पढ़ाने और सीखने की पारंपरिक प्रक्रिया को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। इसके माध्यम से पटना के स्कूलों में अब शिक्षकों और छात्रों को एआई-ड्रिवेन लेसन प्लानिंग, स्मार्ट असेसमेंट और पर्सनलाइज्ड लर्निंग का आधुनिक अनुभव मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि यह तकनीक शिक्षकों को सशक्त बनाने के साथ-साथ छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाएगी। क्लासरूम के भीतर और बाहर—पढ़ाई, परीक्षा तैयारी और फॉलो-अप लर्निंग, हर स्तर पर एआई की मदद से सीखने का अनुभव बेहतर होगा।

इस मौके पर “एआई-आधारित क्लासरूम के साथ टीचिंग को नए तरीके से समझना” विषय पर एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें बुद्धा वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार, स्कॉलर्स अबोड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती स्मृति रावत, सेंट डोमिनिक सैवियो हाई स्कूल के डायरेक्टर श्री ग्लेन जोसेफ गैल्स्टन, बिशप स्कॉट गर्ल्स स्कूल की प्रेसिडेंट श्रीमती साओली दत्ता, जीडी गोयंका दानापुर के प्रिंसिपल श्री मधुकर झा, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मिताली मुखर्जी, जीसस एंड मैरी एकेडमी पटना सिटी की प्रिंसिपल श्रीमती पूजा एन शर्मा सहित कई शिक्षाविदों ने अपने विचार साझा किए। पैनल चर्चा का संचालन श्री मलय पंत ने किया।

एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन के चीफ एकेडमिक ऑफिसर श्री वेंकट फणिकिरण ने कहा कि ‘एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस’ सिर्फ एक एआई टूल नहीं है, बल्कि यह पूरे क्लासरूम अनुभव को नया स्वरूप देने की पहल है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से शिक्षकों और छात्रों—दोनों को एआई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे पढ़ाई अधिक व्यक्तिगत, दिलचस्प और सुरक्षित बनेगी।

गौरतलब है कि बीते 18 वर्षों से एक्स्ट्रामार्क्स देश और दुनिया के 21 हजार से अधिक स्कूलों के साथ जुड़ा हुआ है और अब तक एक करोड़ से ज्यादा छात्रों की शैक्षणिक यात्रा को बेहतर बना चुका है। इसी अनुभव के आधार पर तैयार किया गया ‘एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस’ वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट और आधुनिक एआई तकनीक को एक साथ जोड़कर एक मजबूत और सहज लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading