गुमला :
झारखंड के ‘काला हीरा’ कहे जाने वाले समाज सुधारक कार्तिक बाबू द्वारा देखे गए आदिवासी समाज को शिक्षात्मक रूप से सशक्त बनाने के सपने को अब साकार रूप मिलने जा रहा है। कार्तिक बाबू ने आदिवासी समाज और राष्ट्र को मजबूत करने के उद्देश्य से शक्ति निकेतन विश्वविद्यालय (आदिवासी शक्ति स्वायत्त विश्वविद्यालय) की परिकल्पना की थी। इसी ऐतिहासिक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए 29 और 30 दिसंबर को गुमला जिले के मांझटोली क्षेत्र (शंख नदी के दोनों तटों पर) भव्य जनसभा का आयोजन किया गया है।
इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उनके साथ झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होकर जनसमूह को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य दलों के साथ सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जानकारी के अनुसार इस आयोजन में क्षेत्र के 373 से अधिक नृत्य मंडल, साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के नृत्य दल भी भाग लेंगे, जिससे यह कार्यक्रम सांस्कृतिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक स्वरूप लेगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां जिला प्रशासन का विशेष सहयोग देखने को मिला। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफल रूप से संपन्न हो सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:05 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्तिक बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी तथा उपस्थित जनसमूह एवं सहयोगियों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगी। यह आयोजन न केवल आदिवासी समाज बल्कि पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्पद क्षण साबित होगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
AKHILAM Women's Shimmer Organza Sequence Embroidery Saree With Unstitched Blouse Piece
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Soft Fandy Silk Saree With Hand Work Lace Boarder & Comes With Unstitched Blouse Piece (Chhaava)
₹999.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Malgudi Silk Ajrak Printed Saree |saree for Women | Saree | New Sari | Latest Saree
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







