24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल: बोर्ड एग्जाम विजय अभियान को नई गति,...

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल: बोर्ड एग्जाम विजय अभियान को नई गति, विशेष मॉक टेस्ट-II का आयोजन 8 से 10 जनवरी तक

गुमला: गुमला में 8 से 10 जनवरी 2026 तक कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मॉक टेस्ट-II आयोजित किया जाएगा। यह मॉक टेस्ट आगामी 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए वास्तविक परीक्षा के स्वरूप में होगा।

नवंबर 2025 में आयोजित पहले मॉक टेस्ट के अनुभव के आधार पर कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष रेमेडियल कक्षाएं संचालित की गई थीं, जिससे उनकी तैयारी में सुधार देखने को मिला।

विशेष मॉक टेस्ट-II में बोर्ड फॉर्म भर चुके सभी विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने निर्देश दिए हैं कि चिन्हित कमजोर विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का त्वरित, विश्लेषणात्मक एवं विषयवार मूल्यांकन किया जाए ताकि सुधारात्मक कदम समय रहते उठाए जा सकें।

मॉक टेस्ट के बाद 15 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष सुधारात्मक कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें अतिरिक्त कक्षाएं, पुनरावृत्ति अभ्यास, मॉडल प्रश्नों पर कार्य और व्यक्तिगत मार्गदर्शन शामिल होगा।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयास से बोर्ड एग्जाम विजय अभियान केवल उत्तीर्णता सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विषयगत स्पष्टता और बेहतर परिणाम लाने का उद्देश्य रखता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading