31.1 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeSportपिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

कराटे की जीत बनी विद्यालय की शान
गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। खड़गपुर युवा कराटे अकादमी द्वारा 26 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित 25वीं राष्ट्रीय जापान केन्यू रयु ओपन कराटे चैंपियनशिप में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पिट्स मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
पदक विजेता (व्यक्तिगत काता वर्ग)
स्वर्ण पदक विजेता
आहाना पात्रा – अंडर-10 बालिका वर्ग
सिद्धि रानी – अंडर-13 बालिका वर्ग
श्रेयांश सफल – अंडर-13 बालक वर्ग
कल्पना मरांडी – अंडर-14 बालिका वर्ग
रजत पदक विजेता
अपराजिता चौधरी – अंडर-11 बालिका वर्ग
कांस्य पदक विजेता
प्राची अग्रवाल – अंडर-14 बालिका वर्ग
राहुल गोपे – अंडर-15 बालक वर्ग
यह उल्लेखनीय सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अदम्य जुझारू भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस उपलब्धि में कराटे प्रशिक्षक सागर कुमार की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व एवं कठोर प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को खेल शिक्षक सागर कुमार एवं रीता कुमारी का निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त होता रहा।
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी पदक विजेताओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के समर्पण, आत्मविश्वास और खेल के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।
गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्रों से शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।
वहीं आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

News – Kahkashan Farooqi 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading