मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो तालाब जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास, बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत नैनाटांड़ से लालबांध तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास और ग्लोबल हेल्थ केअर हॉस्पिटल का किया शुभारंभ
गोमिया। 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया प्रखंड में दो महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी।
प्रथम कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के ग्राम उदा स्थित बंगालीहिर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फूल-माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री जी ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जलस्तर में वृद्धि होगी तथा सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने इसे ग्रामीण आजीविका एवं क्षेत्र के सतत विकास की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
दूसरे कार्यक्रम में मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया के थाना चौक स्थित ग्लोबल हेल्थ केअर हॉस्पिटल का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अस्पताल जनहित को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
दोनों कार्यक्रमों के दौरान गोमिया प्रमुख प्रमिला चौड़े, पूर्व प्रमुख गुलाब हंसदा , जनप्रतिनिधि रामवृक्ष मुर्मू बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ,जनप्रतिनिधि बलराम रजक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उक्त चिकित्सालय के डॉक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इन पहलों से गोमिया क्षेत्र में विकास, जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
News – Kahkashan Farooqi
C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Vruksh-53)
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹548.90 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Stylish Chiffon Block Print Saree with Blouse Piece
₹489.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







