मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के अंडर–19 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में झारखंड के तीरंदाजों ने एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया।
मिक्स्ड टीम इंडियन राउंड (40 मीटर) स्पर्धा में प्रिया महली एवं घनश्याम जमुड़ा की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।
बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम स्पर्धा (40 मीटर) में घनश्याम जमुड़ा, योगेंद्र हेस्सा, सनी हेंब्रम एवं नितेश मार्डी की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
वहीं बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम स्पर्धा (40 मीटर) में प्रिया महली, लवली कुमारी, संतोषी राय एवं सुचिता उरांव की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
झारखंड तीरंदाजी टीम इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में भाग ले रही है। टीम के साथ गए कोच एवं मैनेजर रोहित कुमार, गंगाधर, ललिता लुगुन, प्रवीण बजराई एवं एचओडी सुशील कच्छप के निरंतर मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम खिलाड़ियों के प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इस शानदार उपलब्धि पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य में स्कूली तीरंदाजी खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
News Desk
SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,298.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Plain Pure Georgette Saree With Unstitched Blouse Piece (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Alia Bhatt Saree)
₹423.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹548.90 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







