36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में संदिग्ध गतिविधियों से दहशत, मस्जिद रोड मोहल्ला के लोग रातभर...

गोमिया में संदिग्ध गतिविधियों से दहशत, मस्जिद रोड मोहल्ला के लोग रातभर जागने को मजबूर

गोमिया प्रखंड अंतर्गत पश्चिम सस्बेड़ा के मस्जिद रोड मोहल्ला में बीते कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति लगातार रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच सुनसान बाउंड्री के पास खड़ा दिखाई देता है और आसपास के इलाकों में घूमता रहता है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि रात के सन्नाटे में इस तरह बार-बार किसी अनजान व्यक्ति का नजर आना चिंता का विषय बन गया है। लोगों ने यह भी बताया कि कुछ रातों में उक्त व्यक्ति द्वारा कुछ घरों के दरवाजे पर दस्तक दी जाती है, लेकिन पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता। इस वजह से लोगों को आशंका है कि यह किसी चोरी या आपराधिक वारदात की रेकी हो सकती है।
डर के कारण मोहल्ले के कई परिवार रात में चैन से सो नहीं पा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर लोग आपस में समन्वय बनाकर बारी-बारी से रात में जागकर निगरानी करने को मजबूर हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों वाले परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग शुरू करने की अपील की है, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

न्यूज – कहकशां फारूकी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading