24.6 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaतेनुघाट : मरांग बुरू धोरम गढ़ में तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम...

तेनुघाट : मरांग बुरू धोरम गढ़ में तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव संपन्न, मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

तेनुघाट के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला स्थित मांड्या टुंगरी में आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित मरांग बुरू धोरम गढ़ तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज टुडू ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं उन्हें सोल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री के साथ पहुंचे अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे पिछले 10–15 वर्षों से लगातार इस मेले में आते रहे हैं और यहां की जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें और उनके पूरे परिवार को मिलता रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए आने वाले समय में गोमिया क्षेत्र में विकास की नई लकीर खींची जाएगी।
यह मेला दो समितियों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है। मरांग बुरू धोरम गढ़ समिति के अंतर्गत मनोज टुडू, सुरेंद्र पावरिया, गुलाम टुडू, शिवचंद्र टुडू, अखिलेश्वर पावरिया, मंगल हांसदा, भगवान दास, नंदकिशोर हांसदा, राजेश भोगता, असलम हुसैन, सुनील हांसदा एवं मणिलाल बेसरा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं राम राज्य मेला समिति की ओर से अध्यक्ष अजय केवट, रवि शंकर कुमार, राजेंद्र रजवार, उमाचरण रजवार, मजनू कुमार, भारत रविदास, संजय रविदास, कुंदन तुरी, दीपक कुमार, नेमचंद्र रजवार, बिनोद रजवार एवं राजेश शर्मा सहित कई सदस्य शामिल हैं।
मेले की शुरुआत आदिवासी समुदाय द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ में पूजा-अर्चना के साथ होती है, वहीं राम मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की विधिवत पूजा कर राम राज्य मेला का शुभारंभ किया जाता है। यह मेला वर्ष 2000 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और पिछले 25 वर्षों से हर साल तीन दिवसीय माघ मेला के रूप में मनाया जाता रहा है। हर वर्ष मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है और हजारों की संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं।
राम राज्य मेला समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से अगले वर्ष से मेले की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह मेला हर वर्ष 21, 22 एवं 23 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा, जबकि पूर्व में यह मेला 14, 15 एवं 16 जनवरी को आयोजित होता था।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि रतन सेठी, दीपक गुप्ता, मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, गंगा तुरी, झामुमो प्रखंड सचिव कृष्णा महतो, पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम, मुरली रविदास सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading