पिट्स मॉडर्न स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवेश पात्रता परीक्षा (AET) का परिणाम 20 जनवरी 2026 को विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म 19 जनवरी 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने बताया कि प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन छात्रों की शैक्षणिक योग्यता एवं मानसिक क्षमता के समग्र आकलन के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि इंटरेक्शन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षकों से सीधे संवाद करने, विद्यालय की शैक्षणिक सोच को समझने तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं के समाधान का अवसर मिला।
प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में ताइक्वांडो, गतका, कराटे एवं तैराकी जैसी नई कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। साथ ही विद्यालय में होमवर्क रोस्टर का सख्ती से पालन किया जाता है और अनुशासन को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि पिट्स मॉडर्न स्कूल छात्रों के शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने आगे बताया कि अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही विद्यालय में ‘डिनो लैब’ (गणित लैब) की शुरुआत की जाएगी, जिससे छात्रों की तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान ई.पी.एल. ओरिका, गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रवेश परीक्षा एवं संवाद सत्र को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया पिट्स मॉडर्न स्कूल की सशक्त शैक्षणिक पहचान और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस इंटरेक्शन सत्र ने छात्रों एवं अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया को निकट से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
News – Kahkashan Farooqi
Yashika Women's Trendy Banarasi Kanjivaram Navy Color Art Silk Saree with Blouse Material
₹469.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women Cotton Saree
₹398.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Kanjivaram Silk Saree Jacquard Banarasi Sari With Blouse Piece For Wedding
₹479.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SHOPAZ Ready To Wear Saree For Women Maroon Georgette One Minute Readymade Stitched Scalloped Border With Unstitched Blouse
₹897.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







