गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गुमला परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ सदर राजीव नीरज जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, सहायक जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
मेले के दौरान कृषि, पशुपालन, सहकारिता, भूमि संरक्षण, आत्मा, बैंक, विभिन्न संस्थानों एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगभग 24 स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा भी सब्जी, फल सहित अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण एवं तकनीकी विषयों पर जागरूक किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तियू ने बताया कि इस तरह के मेलों से किसानों को एक साझा मंच मिलता है, जहां उन्नत किसान अपने अनुभव साझा करते हैं, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं तथा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर प्रोत्साहन प्राप्त करते हैं। उन्होंने बिरसा विस्तार वितरण योजना, बीज विनिमय योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) अंतर्गत टपक सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड सहित अन्य योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने अपने संबोधन में कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा के रक्षक हैं। आवश्यक है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषि उत्पादन को बढ़ाया जाए। ऐसे मेले कृषि को एक सुदृढ़ व्यवसाय के रूप में विकसित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं, जिससे देश और अधिक सशक्त बन सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अंतर्गत वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, बकरी पालन, मत्स्य, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग से जुड़े किसानों को शामिल किया गया। साथ ही फल एवं सब्जी प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच मिनी ट्रैक्टर का भी वितरण किया गया, जिससे उनकी कृषि कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।
किसान मेले में किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और आयोजन को सफल बनाने में सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SHOPAZ Ready To Wear Saree For Women Maroon Georgette One Minute Readymade Stitched Scalloped Border With Unstitched Blouse
₹897.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)EthnicJunction Women's Art Silk Kalamkari Print Saree With Blouse Piece
₹429.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 6, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







