गुमला : – गुमला जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन, गुमला द्वारा की जा रही सतत पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत गुमला जिले के कारीगर पंचू तुरी (आलोक तुरी) को दिल्ली हाट में स्टॉल आवंटित किया गया है, जहाँ वे अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन, गुमला, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड तथा NEEDS संस्था के बीच कारीगरों के कौशल विकास, पैकेजिंग एवं विपणन को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया था। इस साझेदारी के माध्यम से कारीगरों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं बाजार से जोड़ने का कार्य किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है।
कारीगर पंचू तुरी (आलोक तुरी) न केवल स्वयं लाभान्वित हुए हैं, बल्कि वे गुमला जिले के अन्य तुरी समुदाय के कारीगरों को भी पारंपरिक शिल्प का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जिससे यह पहल आजीविका सृजन के साथ-साथ ज्ञान हस्तांतरण का माध्यम भी बन रही है।
यह उपलब्धि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी रही, क्योंकि पहली बार हवाई यात्रा कर वे दिल्ली पहुँचे, जो ग्रामीण कारीगरों के लिए बदलते अवसरों और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है।
आने वाले समय में जिले के और भी कारीगरों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय उद्यम को मजबूती मिलेगी और जिले की पहचान एक सशक्त कारीगर हब के रूप में स्थापित होगी।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹917.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹515.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Glory Sarees Women's Woven Pure Soft Kanjivaram Silk Saree Banarasi Style With Blouse Piece for Wedding
₹499.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹466.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Women's Chiffon Floral Printed Saree with Blouse Piece
₹498.00 (as of March 7, 2026 18:04 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







